100% ऑर्गेनिक क्षेत्र वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?

(A) लक्षद्वीप
(B) चण्डीगढ़
(C) दादरा और नगर हवेली
(D) पुदुच्चेरी

Answer : लक्षद्वीप

Explanation : केंद्र सरकार की भागीदारी गारंटी प्रणाली के तहत संपूर्ण लक्षद्वीप को 9 दिसंबर, 2020 को एक जैविक कृषि क्षेत्र घोषित किया गया। इसके साथ ही लक्षद्वीप 100% ऑर्गेनिक क्षेत्र बनने वाला देश का पहला केंद्रशासित प्रदेश हो गया है। यहां सभी प्रकार की कृषि गतिविधियाँ पूर्णतः सिन्थेटिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग के बिना की जाती हैं, जिसमें इस क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित खाद्य विकल्प प्राप्त होता है। जैविक कृषि वह विधि है, जिसमें सिन्थेटिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का प्रयोग नहीं किया जाता या न्यूनतम प्रयोग किया जाता है। इसमें भूमि की उर्वरा शक्ति को बचाए रखने के लिए फसल चक्र, हरी खाद, कंपोस्ट आदि का प्रयोग किया जाता है।
Related Questions
Web Title : 100 Organic Kshetra Vala Pehla Kendra Shasit Pradesh Kaun Sa Hai