भारत का कौन सा नगर मंदिरों का नगर कहलाता है?

(A) सिसई
(B) रामजरी
(C) नरसिंहपुर
(D) एहोल

Answer : एहोल

Explanation : भारत का एहोल नगर मंदिरों का नगर कहलाता है। एहोल (Aihole) कर्नाटक के बीजापुर में स्थित बहुत प्राचीन स्थान है। इसे एहोड़ और आइहोल के नाम से भी जाना जाता है। यहां लगभग 70 मंदिरों के अवशेष मिलते हैं। इनका निर्माण काल 450-600 ई. के लगभग है। एहोल के मंदिर गुप्तों के समकालीन हैं। इनमें नागर व द्रविड़ शैलियों का मिश्रण मिलता है। एहोल का विष्णु मंदिर अभी भी सुरक्षित है। एहोल की विश्वविख्यात मूर्ति विष्णु के वराह अवतार की है, जिसमें वराह को अपनी थूथन से पृथ्वी की रक्षा करते हुए दर्शाया गया है। हिंदू गुहा मंदिरों में लाढ़ खां का सूर्य मंदिर प्रसिद्ध है। यह 50 वर्ग फीट में बना है। लाढ़ खां के एक सदी पश्चात दुर्गा मंदिर बना, जोकि बौद्ध चैत्य को ब्राह्मण मंदिर में परिवर्तित करने का प्रयास है। राष्ट्रकूटकालीन मंदिर स्थापत्य कला राष्ट्रकूट शासकों ने शैव मतानुयायी होने के कारण मुख्य रूप से शैव मंदिर एवं मूर्तियों का निर्माण ही करवाया है। इनका समय 650 से 974 ई. के मध्य है। राष्ट्रकूटों द्वारा एलोरा एवं एलिफेंटा में गुहा मंदिरों का निर्माण कराया गया।
Tags : दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिर भारत के प्रसिद्ध मंदिर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Kaun Sa Nagar Mandiro Ka Nagar Kehlata Hai