भारत का मैग्नाकार्टा किसे कहते हैं?

(A) 1853 का चार्टर अधिनियम
(B) 1858 का भारत शासन अधिनियम
(C) भारतीय शासन अधिनियम, 1919
(D) भारत सरकार अधिनियम, 1935

Answer : 1858 का भारत शासन अधिनियम

Explanation : भारत का मैग्नाकार्टा भारत शासन अधिनियम 1858 को कहते हैं। इस अधिनियम के तहत भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से लेकर ब्रिटिश क्राउन के हाथों सौंपा गया तथा भारत में मंत्री पद की व्यवस्था की गई। इसके तहत भारत में शासन संचालन के लिए ब्रिटिश मंत्रिमंडल में एक सदस्य के रूप में भारत के राज्य सचिव की नियुक्ति की गई। वह अपने कार्यों के लिए ब्रिटिश संसद के प्रति उत्तरदायी होता था। भारत के गवर्नर जनरल का नाम बदलकर वायसराय कर दिया गया। इस अधिनियम के द्वारा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स तथा बोर्ड ऑफ कंट्रोल को समाप्त कर दिया गया।
Tags : कृषि प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Magna Carta Kise Kehte Hain