भारत का पहला सुपर कंप्यूटर कब बना?

(A) जनवरी 1990 में
(B) जुलाई 1991 में
(C) नवंबर 1991 में
(D) जुलाई 1989 में

Answer : जुलाई 1991 में

Explanation : भारत का पहला सुपर कंप्यूटर जुलाई 1991 में बना था। भारत में सबसे पहले सुपर कंप्यूटर अमेरिका से लाने की कोशिश हुई थी, लेकिन तब अमेरिका ने भारत को सुपर कंप्यूटर देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद 1988 में स्वदेशी तरीके से सुपर कंप्यूटर बनाने की शुरुआत हुई। इसके लिए सेंटर फार डेवलपमेंट आफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग यानी ‘सी-डैक’ की स्थापना की गई। सी-डैक की स्थापना के सिर्फ तीन साल के भीतर ही भारतीय विज्ञानियों ने सुपर कंप्यूटर परम तैयार कर दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया। सी-डैक के विज्ञानियों ने 1990 में सुपर कंप्यूटर का प्रोटोटाइप माडल तैयार कर लिया। फिर 1990 में ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड) सुपर कंप्यूटर शो में इस सुपर कंप्यूटर ने दुनियाभर के सुपर कंप्यूटरों को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया, केवल अमेरिका का सुपर कंप्यूटर ही भारत से आगे था। फिर जुलाई 1991 में देश का पहला सुपर कंप्यूटर ‘परम 8000’ सामने आया। यह भारत का अपना खुद का बनाया सुपर कंप्यूटर था। इसका नाम ‘परम’ संस्कृत से लिया गया था। यह उस समय दुनिया का दूसरा सबसे तेज सुपर कंप्यूटर था। परम 8000 ने हाई-परफार्मेस कंप्यूटरों की एक पूरी सीरीज के लिए मंच तैयार किया, जिसे ‘परम सीरीज’ कहा जाता है।
Tags : पुरस्कार और सम्मान
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Pahla Super Computer Kab Bana