भारत का रेल मंत्री कौन है 2023

(A) पीयूष गोयल
(B) धर्मेंद्र प्रधान
(C) अश्विनी वैष्णव
(D) एस. जयशंकर

Answer : अश्विनी वैष्णव

Explanation : वर्तमान में भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) है। मोदी सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार (Modi Cabinet Reshuffle) में 7 जुलाई 2021 को अश्विनी वैष्णव को नया रेल मंत्री के साथ ही संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया है। इससे पहले पीयूष गोयल रेल मंत्रालय संभाल रहे थे। आईआईटी कानपुर से पढ़े अश्विनी वैष्णव 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी ऑल इंडिया लेवल पर 27वीं रैंक आई थी। इसके बाद उन्होंने ओडिशा के बालासोर और कटक जिले के डीएम के तौर पर काम किया था। वह एमबीए के लिए विदेश गए। भारत वापसी के बाद उन्होंने जनरल इलेक्ट्रिक और सीमेंस जैसी प्रमुख वैश्विक कंपनियों में नेतृत्व की भूमिका निभाई है। लेकिन आखिर में 2012 में उन्होंने कॉरपोरेट सेक्टर छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने गुजरात में दो कंपनियां स्थापित कीं। इन कंपनियों का काम ऑटोमेटिव कम्पोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग करना था। उद्यमी होने के साथ ही वह राजनीति में आये और 2019 में बीजेपी ने उन्हें ओडिशा से राज्यसभा भेजा।

अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा में बालासोर में आए तूफान में शानदार काम किया, जिसके बाद वह चर्चा में आ गए। नवीन पटनायक की सरकार में अश्विनी वैष्णव को कटक का कलेक्टर बनाया। इसके बाद जब साल 2004 में केंद्र में NDA की सरकार बनी, तब अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें अपना निजी सचिव बनाया। लेकिन 2006 में उन्होंने निजी सचिव का पद छोड़ दिया। इसके बाद अश्विनी वैष्णव ने स्टडी लीव लीं और फिर वार्टन बिजनेस स्कूल से फाइनेंस में MBA किया। वहां से लौटने के बाद 2011 में उन्होंने सिविल सर्विसेस छोड़ दी और GE कैपिटल और सिमेंस जैसी कंपनियों में मैनेजिंग डायरेक्टर बन गए।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Rail Mantri Kaun Hai