दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त कौन है 2023

(A) राकेश अस्थाना
(B) एसएन श्रीवास्तव
(C) संजय अरोड़ा
(D) एसएन पटनायक

Answer : संजय अरोड़ा (Sanjay Arora)

Explanation : दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त संजय अरोड़ा (IPS Sanjay Arora) है। 1 अगस्त, 2022 को उन्होंने दिल्ली पुलिस के 25वें आयुक्त (Commissioner of Delhi Police) के रूप में कार्यभार संभाला। उनका कार्यकाल 31 जुलाई 2025 तक रहेगा। इससे पूर्व दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना थे, जो 31 जुलाई 2022 को ही अपने पद और सेवा के रिटायर हो गये। राकेश अस्थाना को वर्ष 2021 में 1 साल का सेवा विस्तार मिला था। तमिलनाडु कैडर के 1988-बैच के अधिकारी अरोड़ा को अगस्त 2021 में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का डीजी नियुक्त किया गया था और उन्होंने 1 सितंबर 2021 को भारत-चीन LAC गार्डिंग फोर्स का कार्यभार संभाला था।

नवनियुक्त आयुक्त संजय अरोड़ा 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं। उन्होंने मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर (राजस्थान) से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है। वे साल 1997 से साल 2002 तक कमांडेंट के रूप में प्रतिनियुक्ति पर ITBP में सेवा दे चुके हैं। संजय अरोड़ा ने साल 1997 से साल 2000 तक उत्तराखंड के मातली में ITBP की बटालियन की कमान संभाली थी। उस दौरान वे अपने जवानों को दिन में तीन सेब खाने पर जोर देते थे। इसीलिए उन्हें आजतक 'तीन सेब साहब' के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा चंदन तस्कर वीरप्पन गिरोह के खिलाफ कई सफल ऑपरेशन के लिए संजय अरोड़ा को मुख्यमंत्री के वीरता सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।
Tags : दिल्ली पुलिस आयुक्त
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Delhi Police Ke Naye Aayukt Kaun Hai