भारत का राष्ट्रीय संग्रहालय कहां स्थित है?

(A) महाराष्ट्र
(B) नई दिल्ली
(C) बिहार
(D) पश्चिम बंगाल

Answer : नई दिल्ली (New Delhi)

भारत का राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली में स्थित है। राष्ट्रीय संग्रहालय की स्थापना राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉमल में 15 अगस्त, 1949 में की गई थी। औपचारिक रूप से संग्रहालय का उद्घाटन इसके मौजूद परिसर में 18 दिसंबर, 1960 में किया गया था। संग्रहालय, हमारी सांस्कृतिक विरासत के भंडार हैं और इनके संग्रह से ऐतिहासिक, तकनीकी और दूसरी भौतिक चीजें नष्ट होने से बच जाती हैं। इससे हमारी भावी पीढ़ियां इतिहास के रिकॉर्ड की जानकारी पाती हैं। ये शिक्षा के दृश्य-श्रव्य माध्यम के रूप में भी महत्वपूर्ण है। यहां अब 26 स्थायी दीर्घाएं हैं तथा इसमें विभिन्न विषयों की 53,668 पुस्तकें संकलित हैं।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी मुख्यालय
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Rashtriya Sangrahalaya Kahan Sthit Hai