राष्ट्रीय संग्रहालय कहां पर स्थित है?

(A) नई दिल्ली
(B) महाराष्ट्र
(C) बिहार
(D) पश्चिम बंगाल

Answer : नई दिल्ली (New Delhi)

राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली में स्थित है। राष्ट्रीय संग्रहालय की स्थापना राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉमल में 15 अगस्त, 1949 में की गई थी। औपचारिक रूप से संग्रहालय का उद्घाटन इसके मौजूद परिसर में 18 दिसंबर, 1960 में किया गया था। संग्रहालय, हमारी सांस्कृतिक विरासत के भंडार हैं और इनके संग्रह से ऐतिहासिक, तकनीकी और दूसरी भौतिक चीजें नष्ट होने से बच जाती हैं। इससे हमारी भावी पीढ़ियां इतिहास के रिकॉर्ड की जानकारी पाती हैं। ये शिक्षा के दृश्य-श्रव्य माध्यम के रूप में भी महत्वपूर्ण है। यहां अब 26 स्थायी दीर्घाएं हैं तथा इसमें विभिन्न विषयों की 53,668 पुस्तकें संकलित हैं।

विज्ञान संग्रहालय की राष्ट्रीय परिषद्, कोलकाता संस्कृति विभाग के अंतर्गत स्वायत्तशासी संगठन है, जो खासकर विद्यार्थियों और सामान्य रूप से आम जनता में विज्ञान और प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने में व्यस्त है। यह भारत में फैले 28 विज्ञान केंन्द्रों का संचालन करती है।
भारत सरकार ने इलाहाबाद संग्रहालय को 1985 में राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया था। यह संग्रहालय भरहुत, भूमरा और जमसोट, शिल्प कला के संग्रह के लिए प्रसिद्ध है व कौशांबी, भीटा, झूंसी, पाटलिपुत्र, सारनाथ, राजघाट और अहिछत्र मृणमूर्ति के संग्रह के लिए सुविख्यात है।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी मुख्यालय
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rashtriya Sangrahalaya Kaha Par Sthit Hai