भारत का सबसे अधिक बाढ़ग्रस्त राज्य कौन सा है?

(A) असम
(B) आंध्र प्रदेश
(C) बिहार
(D) उत्तर प्रदेश

Question Asked : UPPSC PCS Exam 2000

Answer : बिहार

भारत का सबसे अधिक बाढ़ग्रस्त राज्य बिहार है, कारण कोसी नदी का बहना। कोसी एक ऐसी नदी है, जो निरंतर मार्ग परिवर्तन करती रहती हैं, जिससे बाढ़ की विभीषिका बढ़ जाती है। बिहार की 76% आबादी नदी के किनारे पर रहती है, जहाँ बाढ़ का पानी कभी भी तबाही मचा देता है। ऐसी तबाही सामान्यतः मानसून के समय भारी वर्षा के कारण होती है। बाढ़ से उत्तर बिहार के 19 जिले- किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर, समस्तीपुर, गोपालगंज, सारण, सिवान, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा एवं खगड़िया सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। इसके अलावा नेपाल से छोड़े जाने वाले पानी के कारण भी सैकड़ों गांवों में बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित होते है।
Tags : बिहार बिहार प्रश्नोत्तरी भारत का आर्थिक भूगोल भारत का भौतिक भूगोल
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Sabse Adhik Baadhgrast Rajya Kaun Sa Hai