भारत का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौन सा है?

(A) माउन्ट एवरेस्ट
(B) कंचनजंगा
(C) गॉडविन ऑस्टिन
(D) नंगा पर्वत

Answer : गॉडविन ऑस्टिन

Explanation : भारत का सर्वोच्च पर्वत शिखर गॉडविन ऑस्टिन है। कराकोरम श्रेणी तिब्बत के पठार की रीढ़ कहलाती है। यह हिन्दुकुश श्रेणी के ही क्रम में पश्चिम से पूर्व विस्तृत है। इसी श्रेणी में भारत का सर्वोच्च पर्वत शिखर गॉडविन ऑस्टिन या के—2 (K-2-8611 मी.) स्थित है। अन्य पर्वत श्रेणियां—गाशेर बुम, मशेर बुम आदि है। यह श्रेणी मध्य एशिया व दक्षिण एशिया के मध्य जल—विभाजक का कार्य करती है। नेपाल हिमालय का विस्तार काली नदी से तीस्ता नदी के मध्य 800 किमी. में है। इसी खंड में हिमालय का सर्वोच्च हिमाच्छादित शिखर एवरेस्ट (8,848 मी.) कंचनजंघा—I, धौलागिरि, मकालू, अन्नपूर्णा आदि स्थित है। नंगा पर्वत (8125 मी.) भारत हिमालय में स्थित है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Sarvoch Parvat Shikhar Kaun Sa Hai