भारत के किस राज्य में आदिवासी आबादी सर्वाधिक है?

(A) असम
(B) उड़ीसा
(C) मध्य प्रदेश
(D) बिहार

Answer : मध्य प्रदेश

Explanation : भारत के मध्य प्रदेश राज्य में आदिवासी आबादी सर्वाधिक है। जनजातीय अथवा आदिवासी ऐसे मानव समूह हैं, जो विकास के सोपान में सबसे निचले पायदान पर होते हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, मध्य प्रदेश में 11342320 अनुसूचित जातियों की जनसंख्या है तथा 15316784 अनुसूचित जनजाति वर्ग की जनसंख्या है। इस तरह राज्य की कुल जनसंख्या में 15.6% अनुसूचित जातियाँ एवं 21.1% अनुसूचित जनजातियाँ निवास करती हैं। यहाँ सबसे प्रमुख जनजाति गोण्ड है जो भारत की सबसे बड़ी तथा राज्य की दूसरी बड़ी जनजाति है। असम राज्य में कुल अनुसूचित जनजाति 3889371 है, जो कुल जनसंख्या का 12.4% है। उड़ीसा राज्य में कुल अनुसूचित जनजाति 9590756 लाख है, जो कुल जनसंख्या का 22.8% है। बिहार राज्य में कुल अनुसूचित जनजाति 1336573 है जो कुल जनसंख्या का 1.3% है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Kis Rajya Mein Adivasi Abadi Sarvadhik Hai