भारत के कुल क्षेत्रफल में वनों का क्षेत्रफल कितना है?

(A) 22.4 प्रतिशत
(B) 33.4 प्रतिशत
(C) 20.0 प्रतिशत
(D) 24.4 प्रतिशत

Question Asked : UPPSC 1997

Answer : 24.4 प्रतिशत

भारत के कुल क्षेत्रफल में वनों का क्षेत्रफल 24.4 प्रतिशत है। 12 फरवरी, 2018 को केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ‘15वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट’ (India State of Forest Report: ISFR 2017) जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार वन क्षेत्र के मामले में भारत विश्व के शीर्ष दस देशों ने शामिल है। भारत के भू-भाग का 24.4 प्रतिशत हिस्सा वनों और पेड़ों से घिरा है, हालांकि यह विश्व के कुल भू-भाग का केवल 2.4 प्रतिशत हिस्सा है। ISFR-2017 के अनुसार, देश में वन और वृक्षावरण की स्थिति में वर्ष 2015 की तुलना में 8021 वर्ग किमी. की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि 1.14 प्रतिशत की है। इसमें 6,778 वर्ग किमी. की वृद्धि वन क्षेत्रों में हुई है, जबकि वृक्षावरण क्षेत्र में 1,243 वर्ग किमी. की वृद्धि दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, देश में कुल वनावरण एवं वृक्षावरण (Forest and Tree Cover) 8,02,088 वर्ग किमी. है जो कि देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 24.39 प्रतिशत है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी विश्व का भौतिक भूगोल
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Kul Kshetrafal Me Vano Ka Kshetraphal Kitna Hai