भारत की सर्वाधिक सीमा किस देश से लगती हैं?

(A) नेपाल
(B) चीन
(C) म्यांमार
(D) बांग्लादेश

Answer : बांग्लादेश

Explanation : भारत की सर्वाधिक सीमा बांग्लादेश से लगती हैं, जो 4096 किमी लंबी है। भारत अपनी सबसे लम्बी सीमा बांग्लादेश की दृष्टि से भारत दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा देश है, जिसकी सीमाएं सात देशों से मिलती हैं। बांग्लादेश की सीमा पर भारत के 5 अवस्थित राज्य पश्चिम बंगाल, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम और असम है। इसके बाद चीन की सीमा 3488 किमी, पाकिस्तान की सीमा 3323​ किमी, नेपाल की सीमा 1751 किमी, म्यांमार की सीमा 1643, भूटान की सीमा 699 किमी और अफगानिस्तान की सीमा 106 किमी लगती है। अवस्थिति की दृष्टि से पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान, उत्तर में चीन, नेपाल और भूटान तथा पूर्व में म्यांमार और बांग्लादेश भारत के पड़ोसी देश हैं। दक्षिण में पाक जलसंधि और मन्नार की खाड़ी द्वारा यह श्रीलंका से पृथक करता है और आठ डिग्री चैनल इसे मालदीव से पृथक करता है। भारत–अफगानिस्तान और पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा के बीच डूरंड रेखा, भारत–चीन सीमा के बीच मैकमोहन रेखा है। भारत और पाकिस्तान तथा भारत और बांग्लादेश के बीच रेडक्लिफ रेखा का निर्धारण वर्ष 1947 के विभाजन के परिणामस्वरूप किया गया।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ki Sarvadhik Seema Kis Desh Se Lagti Hai