भारत को एक संविधान देने का प्रस्ताव संविधान सभा द्वारा कब पारित किया गया?

(A) जनवरी 22, 1946
(B) जनवरी 22, 1947
(C) फरवरी 20, 1947
(D) जुलाई 26, 1946

Answer : 22 जनवरी, 1947

Explanation : भारत को एक संविधान देने का प्रस्ताव संविधान सभा द्वारा 22 जनवरी, 1947 को पारित किया गया था। संविधान सभा का विधिवत् उद्घाटन दिन सोमवार 9 दिसंबर, 1946 को प्रातः ग्यारह बजे हुआ। जवाहर लाला नेहरू ने 13 दिसंबर, 1946 को उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया। 11 दिसंबर को स्थाई रूप से डॉ. राजेंद्र प्रसाद को अध्यक्ष चुना गया। उद्देश्य प्रस्ताव ने संविधान सभा को इसके मार्गदर्शी सिद्धांत तथा दर्शन दिए, जिनके आधार पर इसे संविधान निर्माण कार्य करना था। अंतत: 22 जनवरी, 1947 को संविधान सभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया।
Tags : राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : RPSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ko Ek Samvidhan Dene Ka Prastav Samvidhan Sabha Dwara Kab Parit Kiya Gaya