भारत में बीमारू राज्य कौन कौन से हैं?

(A) बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश
(B) झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश
(C) छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश
(D) उड़ीसा, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान

Question Asked : UPPSC 2000

Answer : बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश

भारत का बीमारू राज्य बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश है। भारत में बीमारू (BIMARU) राज्य की अवधारणा जनांकिकीयवेत्ता नागेंद्र ने दी है। ये भारत के पिछड़ेपन में सर्वाधिक सहयोग देते हैं। 2001 के अनुसार जनसंख्या घनत्व बिहार 881, उत्तर प्रदेश 690, मध्य प्रदेश 196, राजस्थान 165 जनगणना 2011 अनुसार दिए गए राज्यों का जनघनत्व बिहार (1106), उत्तर प्रदेश (829), मध्य प्रदेश (236), राजस्थान (200) है। बतादें कि बीमारू (BIMARU) शब्द मूलतः भारत के चार राज्यों बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अंग्रेजी नाम के पहले अक्षर से गढ़ा गया एक शब्द है। इस शब्द (ऐक्रनिम) का सर्वप्रथम प्रयोग आशीष बोस ने 1980 के दशक के मध्य में किया था। बीमारू शब्द वस्तुतः हिन्दी शब्द "बीमार" से संबंधित है।
Tags : भारत का आर्थिक भूगोल भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Mein Bimaru Rajya Kaun Kaun Se Hain