भारत में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस कब मनाया गया?

(A) 10 जनवरी 2021
(B) 10 मार्च 2022
(C) 10 फरवरी 2022
(D) 1 मार्च 2021

Answer : 10 मार्च 2022 को

Explanation : भारत में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस 10 मार्च 2022 को मनाया गया। इस आनलाइन समारोह में प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना के अलावा शीर्ष न्यायालय की महिला न्यायाधीश- न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी, न्यायमूर्ति हिमा कोहली, न्यायमूर्ति बी वी नागरत्न और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी - शीर्ष न्यायालय से कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उच्चतम न्यायालय ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की थी। बता दे कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 28 अप्रैल, 2021 को एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें प्रत्येक वर्ष 10 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस घोषित करने का संकल्प लिया गया था। न्यायपालिका में हर स्तर पर महिलाओं को पूर्ण व बराबरी का अवसर और बढ़ावा देने के लिए सभी सदस्य देशों से इसका पालन करने का आह्वान किया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस आशय का प्रस्ताव कतर ने पेश किया था जिसे अन्य देशों के साथ भारत ने प्रायोजित किया था।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Mein Pehli Baar Antarrashtriya Mahila Nyayadhish Divas Kab Manaya Gaya