भारत में सबसे अधिक जैव-विविधता संपन्न क्षेत्र कौन सा है?

(A) गंगा का मैदान
(B) ट्रांस हिमालय
(C) पश्चिमी घाट
(D) मध्य भारत

Question Asked : UP PSC Combined State/Upper Subordinate Pre. Exam 2019

Answer : पश्चिमी घाट

Explanation : पश्चिमी घाट पर्वतीय क्षेत्र भारत के पश्चिमी तट के सहारे लगभग 1600 किमी की लम्बाई में महाराष्ट्र व गुजरात की सीमा से लेकर कुमारी अन्तरीप तक विस्तृत है। पश्चिमी घाट पर्वतक श्रेणी को युनेस्को ने अपनी 'विश्व विरासत स्थल' सूची में शामिल किया है और यह विश्व के 'जैव-विविधता हॉटस्पॉट्स' में से एक है। यह भारत में सबसे अधिक जैव-विविधता संपन्न क्षेत्र है। इसे महाराष्ट्र व कर्नाटक में 'सह्याद्रि' और केरल में 'सह्य पर्वतम' कहा जाता है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Mein Sabse Adhik Jaiv Vividhata Sampann Kshetra Kaun Sa Hai