भारत ने अपना नया राजनीतिक नक्शा कब जारी किया था?

(A) 2 नवंबर 2000
(B) 1 जनवरी 2019
(C) 2 नवंबर 2019
(D) 2 जनवरी 2000

Answer : 2 नवंबर 2019

भारत ने अपना नया राजनीतिक नक्शा 2 नवंबर 2019 को जारी किया था। इसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने सर्वेक्षण विभाग के साथ मिलकर तैयार किया है। इसमें कालापानी, लिंपियधुरा और लिपुलेख इलाके को भारतीय क्षेत्र में बताया गया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलग केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद भारत सरकार ने इसमें 28 राज्यों और नौ केंद्र शासित प्रदेशों को दर्शाया है। इस नक्शे में पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के हिस्सों को कश्मीर क्षेत्र में दर्शाया गया है। नए नक्शे में जम्मू-कश्मीर के पूर्ववर्ती राज्य के विभाजन को दर्शाया गया है। इसमें पीओके के तीन जिलों मुजफ्फराबाद, पंच और मीरपुर को शामिल किया गया है। लद्दाख में दो जिले कारगिल और लेह शामिल हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में 20 जिले शामिल किए गए हैं।

बता दें कि संसद की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अगस्त महीने में भारतीय संविधान से अनुच्छेद-370 को प्रभावी रूप से खत्म कर दिया था। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर 31 अक्टूबर को एक राज्य के रूप में अस्तित्व में नहीं रह गया और आधिकारिक तौर पर दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में विभाजित हो गया।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ne Apna Naya Rajnitik Naksha Kab Jari Kiya Tha