विश्व स्वास्थ्य संगठन कार्यकारी बोर्ड के नये अध्यक्ष कौन है?

(A) डॉक्टर हिरोकी नकाटनी
(B) अमित शाह
(C) डॉक्टर हर्षवर्धन
(D) स्मृति ईरानी

who

Answer : डॉक्टर हर्षवर्धन

विश्व स्वास्थ्य संगठन कार्यकारी बोर्ड के नये अध्यक्ष डॉक्टर हर्षवर्धन है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने उन्हें कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष 20 मई 2020 को नियुक्त किया गया। वह जापान के डॉक्टर हिरोकी नकाटनी के स्थान पर बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। संभावना है कि भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन इस पद पर अपना कार्यभार 22 मई को संभालेंगे। बता दें, साल 2019 में तय किया गया था कि 22 मई 2020 से शुरू होने वाले पहले वर्ष के लिए भारत का उम्मीदवार कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष होगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन कार्यकारी बोर्ड में 34 देशों को ही इसका सदस्य बनाया जाता है। पहली बार इसमें ऐसे देशों को भी शामिल किया गया है, जो इसमें काफी पिछड़े हैं। भारत के अलावा बोर्ड के सदस्यों के रूप में बोट्सवाना, कोलंबिया, घाना, गिनी-बिसाऊ, मेडागास्कर, ओमान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, रूस और ब्रिटेन को जगह मिली है।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी विश्व स्वास्थ्य संगठन
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Swasthya Sangathan Karyakari Board Ke Naye Adhyaksh Kaun Hai