भारत ने किस वर्ष तक शून्य सड़क मृत्यु दर का लक्ष्य निर्धारित किया है?

(A) वर्ष 2025
(B) वर्ष 2027
(C) वर्ष 2030
(D) वर्ष 2035

Answer : वर्ष 2030

Explanation : भारत सरकार ने वर्ष 2030 तक शून्य सड़क मृत्यु दर का लक्ष्य निर्धारित किया है। भारत में 200 मिलियन से ज्यादा वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं से सार्वजनिक स्वास्थ्य अब चिंता का कारण बनता जा रहा हैं। स्टॉकहोम में ‘वैश्विक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सड़क सुरक्षा पर तीसरे उच्च स्तरीय वैश्विक सम्मेलन 2030’ में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के निर्धारित लक्ष्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार कुल दुर्घटनाओं में 30.2 प्रतिशत दुर्घटनाएं राष्ट्रीय राजमार्गों होती है जबकि इनकी सड़कें ग्रामीण सड़कों के मुकाबले ज्यादा चौड़ी एवं गड्ढा रहित होती हैं। वही राज्यों के संदर्भ में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं तमिलनाडु में हुई है। वही मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। जबकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के मामले उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

अगर शहरों की बात की जाये तो, 5 करोड़ से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाओं वाला शहर चेन्नई है, इन दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा मौतों की संख्या दिल्ली में दर्ज की गई। वर्ष 2018 में 18-45 के आयु वर्ग के लोग सड़क दुर्घटनाओं के सबसे अधिक शिकार हुए। कुल दुर्घटनाओं में 84.7 प्रतिशत मौतें, आयु वर्ग 18-60 के मध्य दर्ज की गई।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ne Kis Varsh Tak Shonya Sadak Mrityu Dar Ka Lakshy Nirdharit Kiya Hai