भारत सरकार का सबसे पुराना वैज्ञानिक विभाग क्या है?

(A) जैव प्रौद्योगिकी (बायो टेक्नोलॉजी) विभाग
(B) भारतीय सर्वेक्षण विभाग (सर्वे ऑफ इंडिया)
(C) भारत मौसम विज्ञान विभाग
(D) DRDO

Question Asked : UPSC NDA/NA Exam 2020

Answer : भारतीय सर्वेक्षण विभाग (सर्वे ऑफ इंडिया)

Explanation : भारत सरकार का सबसे पुराना वैज्ञानिक विभाग 'भारतीय सर्वेक्षण विभाग' (Survey of India) है। इसकी स्थापना 1767 ई. में की गई थी, इसका कार्य सभी सर्वेक्षण कार्यों अर्थात् फोटोग्राममिति, मानचित्रण और पुनरूदपांदन आदि करना। इसका मुख्यालय देहरादून में स्थित है। भारतीय सर्वेक्षण विभाग भारत सरकार के सलाहकार के रूप में कार्य कर रहा है। इसके मुख्य कार्य निम्न हैं-
सभी ज्योडीय नियंत्रण (क्षैतिज और उर्ध्वाधर) ज्योडीय और भौगोलिक सर्वेक्षण।
भारत की सीमाओं के अंतर्गत सभी स्थलाकृतिक नियंत्रण, सर्वेक्षण और मानचित्रण।
भौगोलिक मानचित्रों और वैमानिकीय चार्टों का मानचित्रण और पुनरुत्पादन करना।
विकासात्मक परियोजनाओं का सर्वेक्षण, बड़े पैमाने के नगरों, मार्गदर्शी मानचित्र और भू-कर (कैडेस्ट्रल) सर्वेक्षण, इत्यादि।
विशेष उददेश्यों वाले मानचित्रों का सर्वेक्षण और मानचित्रण।
भौगोलिक नामों की वर्तनी (स्पैलिंग्स) सुनिश्चित करना।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Sarkar Ka Sabse Purana Vaigyanik Vibhag Kya Hai