भारिया जनजाति की उपजाति क्या है?

(A) भूमिया
(B) भुईआर
(C) यारिया
(D) उपयुक्त सभी

Answer : उपयुक्त सभी

Explanation : भारिया जनजाति की उपजाति भूमिया, भुईआर, पेडो, यारिया आदि है। भारिया, मध्य प्रदेश में मुख्यतः जबलपुर व छिंदवाड़ा जिलों में पाई जाती है। मध्य प्रदेश में देश की सबसे अधिक अनुसूचित जनजातियाँ रहती हैं। यदि यहाँ की जनजातियों की उपजातियों को मुख्य जाति के साथ रखें, तो यहाँ कुल 46 जनजातियाँ पाई जाती हैं। गोंड जनजाति की मध्य प्रदेश में 60 प्रतिशत आबादी निवास करती है। गोंड जनजाति की उपजाति अगरिया है। बैगा जनजाति मध्य प्रदेश की तीसरी बड़ी जनजाति है। इन जनजातियों की उपजातियों में नरोतिया, मरोतिया, राममैना आदि प्रमुख हैं। कोरकू जनजाति मध्य प्रदेश की आदिम जनजाति है। इस जाति के लोग नर्मदा और ताप्ती नदी के किनारे रहते हैं। कोरकू की उपजाति बोमची, मवासी, निहाल आदि हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhariya Janjati Ki Upjati Kya Hai