भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के अध्यक्ष कौन है?

(A) अजय त्यागी
(B) माधवी पुरी बुच
(C) सी.बी. भावे
(D) एम. दामोदरन

Answer : माधवी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch)

Explanation : भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के वर्तमान अध्यक्ष माधवी पुरी बुच है। उन्हें 28 फरवरी 2022 को सेबी का नया अध्यक्ष चुना गया था। इसी के साथ माधबी पुरी बुच पूंजी बाजार नियामक का नेतृत्व करने वाली पहली महिला होंगी। अप्रैल 2017 से अक्टूबर 2021 तक सेबी की पूर्व पूर्णकालिक सदस्य माधबी पुरी बुच को 3 साल के लिए नियुक्त किया गया है। माधवी पुरी बुच ने अजय त्यागी का स्थान लिया, जिनका पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो गया था। हिमाचल प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी त्यागी को 1 मार्च 2017 को 3 साल की अवधि के लिए सेबी का अध्यक्ष बनाया गया था। फिर उन्हें 6 महीने का विस्तार दिया गया और अगस्त 2020 में उनके कार्यकाल को 18 महीने के लिए और बढ़ा दिया गया था। अजय त्यागी का पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है।

कौन हैं माधबी बुच? (Who is Madhabi Puri Buch) सेबी की पहली महिला प्रमुख, बुच ने सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की है और उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद से एमबीए की है। साल 2009 से 2011 तक माधबी पुरी बुच आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) थीं। उन्होंने आईसीआईसीआई समूह में लगभग दो दशक काम किया है। अपने शानदार करियर में, बुच ने शंघाई, चीन में न्यू डेवलपमेंट बैंक के सलाहकार के रूप में भी काम किया है। उन्होंने निजी इक्विटी फर्म ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल के सिंगापुर कार्यालय का भी नेतृत्व किया।

सेबी (SEBI) का चेयरमैन मंत्रिमंडल सचिव की अध्यक्षता वाली वित्तीय क्षेत्र नियायमक नियुक्ति खोज समिति (एफएसआरएएससी) चुनती है। चुने गए उम्मीदवारों का साक्षात्कार आर्थिक मामलों के सचिव की अध्यक्षता वाली समिति करती है। इसमें निजी क्षेत्र से जुड़े तीन सदस्य होते हैं। इनके बाद कारपोरेट बातचीत के आधार पर एफएसआरएससी मंजूरी के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति को नाम भेजती है।
Tags : प्रमुख पदाधिकारी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Pratibhuti Avn Vinimay Board Ke Adhyaksh