भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक कौन है?

(A) वी विद्यावती
(B) ए. घोष
(C) बी.बी. लाल
(D) डॉ. राकेश तिवारी

Answer : वी विद्यावती

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की वर्तमान महानिदेशक वी. विद्यावती है। 1991 बैच के कर्नाटक कैडर की अधिकारी विद्यावती को 12 मई 2020 को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति के आदेश से हुई थी। बता दे कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की स्थापना वर्ष 1861 में हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली (New Delhi) में है। यह पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत संस्कृति विभाग के संलग्न कार्यालय के रूप में कार्य करता है। वर्तमान में राष्ट्रीय महत्व के केंद्रीय संरक्षण में 3,644 स्मारक हैं। जिनमें विश्व विरासत की सूची में 17 स्मारक शामिल हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण 5,000 से ज्यादा ऐतिहासिक ढांचों का रख-रखाव कर रहा है। इसकी मुख्य गतिविधियां हैं – पुरातात्विक स्थलों और अवशेषों/संरक्षित स्मारकों की देख-रेख संरक्षण और परिक्षण, पुरातात्विक खोजों और उत्खनन का संचालन, स्मारकों और भग्नावशेषों का रासायनिक बचाव, स्मारकों की निर्माण कला का सर्वेक्षण, अनुसंधान का विकास, भारत में उत्खनन स्थलों पर संग्रहालयों की स्थापना और पुनर्संगठन, केंद्रीय संरक्षण वाले स्मारकों के पर्यावरण का विकास और पुरातत्व विज्ञान में प्रशिक्षण।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Puratatva Sarvekshan Ke Mahanideshak Kaun Hai