भारतीय संविधान के वृहद् होने का क्या कारण है?

(A) इनमें अनेक संविधानों के अनुभव समाविष्ट हैं
(B) इसमें विस्तृत प्रशासकीय प्रावधान है
(C) यह एक बड़े देश के शासन से संबंधित
(D) इसमें संघ तथा राज्य सरकारों का संविधान है

Answer : इसमें संघ तथा राज्य सरकारों का संविधान है

Explanation : भारतीय संविधान के वृहद् होने का कारण इसमें संघ तथा राज्य सरकारों का संविधान का होना है। भारतीय संविधान सिर्फ संघ का संविधान न होकर संघ तथा राज्य सरकारों का सम्मिलित संविधान है। राज्यों के लिए भारत में अलग से संविधान बनाने की अनुमति नहीं है। इसलिए भारतीय संविधान में ही राज्यों के उपबंध भी विस्तार से वर्णित किए गए। विशेष राज्यों के लिए विशेष उपबंधों को विस्तार से उल्लिखित किया जाना। केन्द्र-राज्य संबंधों का विस्तारित उल्लेख आदि कारणों से भारत का संविधान आकार में बड़ा हो गया है। इसमें 395 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियां हैं जो भारतीय शासन व्यवस्था की रीढ़ है।
Tags : भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Samvidhan Ke Vrihad Hone Ka Kya Karan Hai