भारतीय संविधान की प्रस्तावना में पंथनिरपेक्ष शब्द जोड़ा गया?

(A) 25वें संशोधन द्वारा
(B) 42वें संशोधन द्वारा
(C) 44वें संशोधन द्वारा
(D) 52वें संशोधन द्वारा

Question Asked : UPPSC 2004

Answer : 42वें संशोधन द्वारा

42वें संशोधन द्वारा सन् 1976 में संविधान की प्रस्तावना में 'पंथ निरपेक्षता' (धर्म निरपेक्षता) शब्द जोड़कर हमारे संविधान की पंथ निरपेक्ष धारणा को स्पष्टता प्रदान की गई। संविधान की प्रस्तावना में स्पष्ट कहा गया है कि विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता सभी नागरिकों को प्राप्त होगी। पंथ निरपेक्षता हमारी राष्ट्रीयता का आधार है। हमारे जीवन मूल्यों का सार तत्व विभिन्न पंथों के बीज हजारों वर्षों से ले आ रहे सह अस्तित्व का निचोड़ है। संविधान में पंथनिरपेक्ष राज्य का दूसरा आधार, नागरिकों के धार्मिक स्वतंत्रता के मूल अधिकार के रूप में हैं। संविधान के अनुच्छेद 25 से 28 नागरिकों के धार्मिक स्वतंत्रता के मूल अधिकार का उल्लेख है।
Tags : भारत का संविधान भारतीय राजव्यवस्था राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Samvidhan Ki Prastavana Me Panth Nirpeksh Shabd Joda Gaya