भारतीय संसद के परिप्रेक्ष्य में ‘शून्य काल’ किसे कहते हैं?

(A) संसदीय कार्यवाही के पूर्वाध का समय
(B) प्रश्न काल के तुरंत बाद का समय
(C) प्रश्न काल के पहले का समय
(D) संसदीय कार्यवाही के उत्तरार्ध का समय

Answer : प्रश्न काल के तुरंत बाद का समय

Explanation : संसद के दोनों सदनों के प्रश्न काल के तुरंत बाद के घंटे को शून्यकाल (Zero Hour) कहा जाता है। शून्यकाल में विचार के लिए विषय पहले से निर्धारित नहीं होता है। इसमें बिना पूर्व सूचना के सार्वजनिक महत्व का कोई भी प्रश्न उठाया जा सकता है और किसी मंत्री से उतर देने के कहा जा सकता है। इसी कारण इसे 'प्रश्न-उत्तर सत्र' भी कहा जाता है। भारतीय संसदीय प्रक्रिया में 'शून्यकाल' शब्द का कोई उल्लेख नहीं है। यह ठीक दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक के समय को समाचार पत्रों द्वारा शून्यकाल नाम दिया गया। इसलिए संसदीय व्यवस्था में शून्य काल भारत की देन है। यह व्यवस्था 1962 से शुरू की गई थी। वर्तमान में शून्यकाल के दौरान कुल 20 मामले उठाये जा सकते हैं।
Tags : राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Sansad Ke Pariprekshya Mein Sunya Kal Kise Kahte Hain