भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अध्यक्ष कौन है?

(A) राहुल सचदेवा
(B) संजीव पुरी
(C) संजीव बजाज
(D) दिनेश राय

Answer : संजीव बजाज (Sanjiv Bajaj)

Explanation : भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अध्यक्ष संजीव बजाज (Sanjiv Bajaj) है। बजाज फिनज़र्व लिमिटेड के अध्यक्ष, संजीव बजाज वर्ष 2022-23 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (Confederation of Indian Industry - CII) के अध्यक्ष का पद ग्रहण किया हुआ है। उन्होंने टाटा स्टील के सीईओ, टी.वी. नरेंद्रन की जगह ली थी। अमेरिका में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के पूर्व छात्र बजाज कई वर्षों से राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सीआईआई के साथ जुड़े हुए हैं। वही आईटीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव पुरी को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) का नया उपाध्यक्ष चुना गया है। संजीव सीआईआई राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हैं और उन्होंने उद्योग परिसंघ में कई महत्वपूर्ण पद संभाले हैं।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) भारतीय कारोबारियों का एक संघ है। जो देश में उद्योग के विकास के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए काम करता है। इसकी स्थापना वर्ष 1985 में की गई थी। यह भारत के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारतीय उद्योग परिसंघ का मुख्यालय नई दिल्ली में है। इस संगठन का आदर्श वाक्य 'चार्टिंग चेंज इनेबलिंग डेवलपमेंट' है।
Tags : अध्यक्ष प्रमुख पदाधिकारी वर्तमान अध्यक्ष
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Udyog Parisangh Ke Adhyaksh