भारतीय वन अनुसंधान संस्थान की स्थापना कब हुई?

(A) वर्ष 1900 में
(B) वर्ष 1906 में
(C) वर्ष 1916 में
(D) वर्ष 1920 में

Answer : वर्ष 1906 में

Explanation : भारतीय वन अनुसंधान संस्थान की स्थापना वर्ष 1906 में हुई थी। 1991 में यह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा एक डीम्ड विश्वविद्यालय घोषित किया गया था। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) देहरादून भारतीय वानिकी अनुसंधान (Forest Research Institute) एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) के तहत एक प्रमुख संस्थान है। जिसका मुख्य कार्य वन्य शोध, वन उपज तथा वन्य/वन प्रशिक्षण आदि का संचालन करना है। वन अनुसंधान संस्थान की चार क्षेत्रीय इकाइयाँ भारत के चार अलग-अलग क्षेत्रों कानपुर (उत्तर प्रदेश), चेन्नई (तमिलनाडु), ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) तथा जबलपुर (मध्य प्रदेश) में क्षेत्रीय अनुसंधान शाखाएँ हैं। इन सभी का प्रशासनिक संचालन केंद्रीय कृषि और सिंचाई मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Van Anusandhan Sansthan Ki Sthapna Kab Hui