भूतापीय ऊर्जा का सर्वाधिक उत्पादन किस देश में होता है?

(A) ऑस्ट्रेलिया
(B) न्यूजीलैंड
(C) संयुक्त राज्य अमेरिका
(D) यूनाइटेड किंगडम

Question Asked : UPPCS (Pre) Opt.Geog. 2008

Answer : संयुक्त राज्य अमेरिका

Explanation : भूतापीय ऊर्जा का सर्वाधिक उत्पादन संयुक्त राज्य अमेरिका में होता है। विश्व में भूगर्भीय ऊर्जा की कुछ क्षमता 10.7 GW है, लेकिन वर्तमान में इसके व्यावसायिक उत्पादन का 88% विश्व के मात्र सात देशों- संयुक्त राज्य अमरीका, फिलीपींस, इंडोनेशिया, मेक्सिको, इटली, न्यूजीलैंड तथा आइलैंड तक ही सीमित है। भूतापीय ऊर्जा एक प्रदूषणमुक्त ऊर्जा संसाधन है। धरातल से नीचे की चट्टानों तथा भूमिगत जल गर्म रहता है जिसका कारण पृथ्वी के अंतराल का गर्म होना, चट्टान संस्तरों का दबाव तथा रेडियोधर्मी तत्वों का विखंडन है। धरातल से नीचे जाने पर भूपर्पटी में प्रति किमी, की गहराई पर 30' सेंटीग्रेट या 1" सें. प्रति 32 मीटर की दर से तापवृद्धि होती है इसे ही भूतापीय ऊर्जा कहा जाता है। भारत में भूतापीय ऊर्जा संयंत्र हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल्लू जिले में स्थित है। यह गर्म पानी के स्त्रोतों के लिए प्रसिद्ध है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhutapi Urja Ka Sarvadhik Utpadan Kis Desh Mein Hota Hai