बिहार का अद्वितीय त्योहार क्या है?

(A) दीपावली
(B) बिसू
(C) विनायक चतुर्थी
(D) छठ पूजा

Question Asked : [41th BPSC (Pre) 1996]

Answer : छठ पूजा

छठ पूजा बिहार का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रीय त्यौहार है। छठ पूजा को बिहार का महापर्व कहा जाता है। दीपावली से ठीक 6 दिव बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के छठें दिन यह पूजा होती है। इस पर्व पर सूर्य देव व उनकी पत्नी ऊषा की पूजा की जाती है और अर्घ्य डाला जाता है। जिसमें पहला अर्घ्य सूर्यास्त और दूसरा अर्घ्य सूर्योदय के समय डाला जाता है। दीपावली जिसे 'रोशनी का पर्व' भी कहा जाता है, कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाने वाला हिंदू धर्म का मुख्य पर्व है। बिसू केरल का प्राचीन उत्सव है। यह केरलवासियों के लिए नववर्ष का दिन है। यह मलयालम महीने मेष की पहली तिथि को मनाया जाता है। बिसू को आने वाले साल के लिए सौभाग्य व अच्छी किस्मत के आगमन का प्रतीक माना जाता है। विनायक चतुर्थी पर्व प्रत्येक वर्ष भगवान विनायक (गणेश) के जन्म के अवसर पर भाद्रपद मास के शुक्ल चतुर्थी को महाराष्ट्र सहित संपूर्ण भारत में हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला त्यौहार है। विनायक चतुर्थी महाराष्ट्र का मुख्य पर्व है।
Tags : बिहार
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bihar Ka Adwitiya Tyohar Kya Hai