बिहार में कितना प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में वन का फैलाव है?

(A) 5.00 प्रतिशत
(B) 7.74 प्रतिशत
(C) 8.75 प्रतिशत
(D) 15.74 प्रतिशत

Answer : 7.74 प्रतिशत

Explanation : बिहार में 7.74 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में वन का फैलाव है यानी 7288 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में ही वन है। बिहार का भौगोलिक क्षेत्रफल करीब 94163 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वर्ष 2013 में हुए सर्वेक्षण में बताया गया था कि बिहार में वन क्षेत्र का क्षेत्रफल 7291 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ था। बिहार के पड़ोसी राज्य झारखण्ड में भौगोलिक क्षेत्र के 29.45 प्रतिशत हिस्से में वन है। वहीं, राजधानी दिल्ली में 12.73 प्रतिशत हिस्सा वन क्षेत्र में आता है। केन्द्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इण्डिया के वर्ष 2015 के सर्वेक्षण के अनुसार भारत में 21.34 प्रतिशत भूखंड यानी 701673 वर्ग किलोमीटर पर वन है। वर्ष 2013 में वन क्षेत्र 697898 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ था, जिसमें दो वर्षों में बढ़ोत्तरी हुई है।
Tags : बिहार बिहार प्रश्नोत्तरी भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bihar Mein Kitne Pratishat Bhogolik Kshetra Mein Van Ka Failav Hai