बुकर पुरस्कार 2022 विजेता का नाम क्या है?

(A) डेमन गलगुट
(B) शेहान करुणातिलक
(C) नायपॉल
(D) जोखा अल्हार्थी

Answer : शेहान करुणातिलक (Shehan Karunatilaka)

Explanation : बुकर पुरस्कार 2022 विजेता का नाम शेहान करुणातिलक (Shehan Karunatilaka) है। श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलक को यह पुरस्कार उनके उपन्यास ‘द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा’ (The Seven Moons of Maali Almeida) के लिए दिया गया है। यह उनका दूसरा उपन्यास है। उनसे पहले साल 1992 में ‘द इंग्लिश पेशेंट’ के लिए माइकल ओंडात्जे ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता था। करुणातिलका को अंग्रेजी भाषा के साहत्यिकि पुरस्कार के साथ ही क्वीन कंसोर्ट कैमिला से ट्रॉफी सहित 50,000 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड का पुरस्कार मिला। उन्होंने अपनी पहली पुस्तक ‘चाइनामैन’ के लिए राष्ट्रमंडल पुस्तक पुरस्कार हासिल किया था। श्रीलंका के गाले में 1975 में जन्मे और कोलंबो में पले-बढ़े करुणातिलक का पहला उपन्यास 2011 में आया था जिसे राष्ट्रमंडल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

'द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा' एक फोटोग्राफर माली अल्मेडा की कहानी है, जो 1990 में अपनी मौत के बाद स्वर्ग के वीजा कार्यालय की तरह प्रतीत होने वाली एक जगह पहुंचता है। वह यह नहीं जानता कि उसे किसने मारा। माली के पास उन लोगों से संपर्क करने के लिए सात चाँद हैं जिन्हें वह सबसे ज्यादा प्यार करता है। इसी दौरान वहां उसके हाथ गृहयुद्ध के अत्याचारों की तस्वीरों का एक जखीरा लगता है जो सामने आ जाएं तो देश को झकझोर कर रख देंगी। करुणातिलक ने कहा, ‘‘मुझे आशा है कि वह दिन अब बहुत दूर नहीं रह गया है... श्रीलंका समझ गया है कि भ्रष्टाचार और जातिवाद तथा सांठगांठ के इन विचारों ने काम नहीं किया है और कभी भी काम नहीं करेंगे।’’

बता दें कि बुकर पुरस्कार हर साल अंग्रेजी में लिखे गए और ब्रिटेन या आयरलैंड में प्रकाशित सर्वश्रेष्ठ उपन्यास को दिया जाता है, इस साल 2021 में 158 उपन्यासों में से डेमन गलगुट के उपन्यास को विजेता चुना गया। साल 2020 में यह पुरस्कार स्कॉटलैंड के लेखक डगलस स्टुअर्ट को 'शग्गी बैन' के लिए दिया गया था।
Tags : पुरस्कार और सम्मान बुकर पुरस्कार सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bukar Puraskar 2022 Vijeta