छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?

(A) इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान
(B) कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान
(C) गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान
(D) कुटरू राष्ट्रीय उद्यान

Answer : गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान

Explanation : छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान है। इसकी स्थापना वर्ष 1981 में कोरिया व सूरजपुर जिलों में की गई। इसका क्षेत्रफल 1411 वर्ग किमी (टाइगर रिजर्व बनने के बाद 2799 वर्ग किमी) है। इस राष्ट्रीय उद्यान का पुराना नाम संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान था। वर्ष 2002 में इसका नाम परिवर्तित कर गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान किया गया। यहां के प्रमुख जीव बाघ, साम्भर, तेन्दुआ और नीलगाय हैं। इस राष्टीय उद्यान के मध्य से बनास नदी बहती है। बता दे कि छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान है। इसका क्षेत्रफल 200 वर्ग किमी है। इसका नाम कांगेर नदी के नाम पर रखा गया है, जो इस उद्यान के मध्य से होकर प्रवाहित होती है। इसे वर्ष 1982 में राष्ट्रीय उद्यान के रूप में मान्यता प्रदान की गई।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Chhattisgarh Ka Sabse Bada Rashtriya Udyan Kaun Sa Hai