छोटानागपुर का पठार कहां स्थित है?

(A) झारखंड
(B) मध्य प्रदेश
(C) पश्चिम बंगाल
(D) बिहार

Answer : झारखंड

Explanation : छोटानागपुर का पठार झारखंड में स्थित है। इसके उत्तर पश्चिम में सोन नदी बहती हुई गंगा से मिलती है। राजमहल की पहाड़ियों इसकी उत्तरी सीमा बनाती है। दामोदर इस पठार की प्रमुख नदी है। यह इस पठार के मध्य भाग में एक भ्रंश घाटी में से गुजरती हुई ​पश्चिम-पूर्व दिशा में बहती है। यहां पर गोण्डवाना युग के कोयला भंडार हैं, जो भारत का लगभग तीन-चौथाई कोयला प्रदान करते हैं। यह कई छोटे पठारों में बंटा हुआ है। उत्तर में हजारीबाग पठार तथा दक्षिण में रांची का पठार प्रमुख है।
Tags : झारखंड झारखंड प्रश्नोत्तरी भारत का भौतिक भूगोल भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Chota Nagpur Ka Pathar Kahan Sthit Hai