सीटी स्कैन की खोज किसने की थी?

Who discovered CT Scan machine?

(A) गोडफ़्रे हाउन्सफिल्ड
(B) हेनरी फोर्ड
(C) बोइंग
(D) कार्ल बेंज

Answer : गोडफ़्रे हाउन्सफिल्ड (Godfrey Hounsfield)

Explanation : सीटी स्कैन की खोज 1972 में ब्रिटिश इंजीनियर गोडफ़्रे हाउन्सफिल्ड और दक्षिण अफ्रीका में जन्मे फिजिसिस्ट एलेन कोर्माक ने की थी। दरअसल सीटी स्कैन या कम्प्यूटराइज्ड टोमोग्राफी एक्स-रे का एक रूप होता है, जिसे कम्यूटराइज एक्सीयल टोमोग्राफी (CAT) भी कहा जाता है। यह शरीर के अंगों के चित्र को दिखाता है। टोमोग्राफी ग्रीक शब्द टोमोस का रूप है, जिसका मतलब होता है स्लाइस या सेक्शन। अधिकतर सीटी स्कैन का उपयोग शरीर के कई भागों की अंदरुनी तस्वीरें निकालने के लिए किया जाता है। इसमें सिर कंधों रीढ़ की हड्डी दिल पेट घुटना छाती की जांच। संक्रमण का निदान, मांसपेशी विकार और हड्डी के फ्रैक्चर, ट्यूमर, कैंसर के स्थान के बारे में जानने जानकारी जुटाने और उसे समझने के लिए इस तकनीक का उपयोग डॉक्टर करते हैं। इस मशीन में बहुत संकरी एक्स-रे बीम शरीर के उस भाग तक पहुंचाई जाती है, जिसका परीक्षण करना होता है। इससे प्राप्त चित्र कम्प्यूटर पर आ जाते हैं।
Tags : आविष्कार और आविष्कारक सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ct Scan Ki Khoj Kisne Ki Thi