उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी के वर्तमान अध्यक्ष कौन है?

(A) कुँवर बृजेन्द्र प्रताप सिंह
(B) डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर
(C) अशोक वाजपेयी
(D) नवेद सिद्दीकी

Answer : डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर

Explanation: उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर हैं। बरेली कॉलेज के ललित कला विभाग के रिटायर्ड हेड डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर को योगी सरकार ने 30 जून 2018 को अकादमी का अध्यक्ष बनाया था। अकादमी के अध्यक्ष को राज्यमंत्री का दर्जा मिलता है। डॉ. पुंडीर के साथ अकादमी में आठ सदस्य भी नामित किए गए थे। अकादमी के अध्यक्ष को महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा तीन वर्ष के लिये नामित किया जाता है। उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की स्थापना 8 फरवरी, 1962 को उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग की पूर्णतः वित्त पोषित स्वायतशासी इकाई के रूप में हुई थी।
Tags : कला और संस्कृति प्रश्नोत्तरी वर्तमान अध्यक्ष
Useful for : UPPSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Current President Of The Uttar Pradesh Lalit Kala Akademi