साइप्रस (Cyprus) की मुद्रा क्या है?

What is the currency of Cyprus

(A) घाना सेदी
(B) यूरो
(C) चीनी रेनमिम्बी हुआन
(D) चेक कोरुना

Answer : यूरो (Euro)

साइप्रस की मुद्रा यूरो (Euro) है। साइप्रस भूमध्य सागर में स्थित द्वीपों में तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है। इसके उत्तर में तुर्की है। साइप्रस को 'भूमध्य सागर का आभूषण' कहा जाता है। वर्ष 1976 से यह दो भागों में उत्तरी तथा दक्षिणी जो क्रमश: तुर्की तथा ग्रीक जनसंख्या बहुल है, अटिला रेखा द्वारा अलग है। साइप्रस के एकीकरण की संयुक्त राष्ट्र संघ की योजना पर उस समय पानी फिर गया, जब एकीकरण की इस योजना के प्रस्ताव को रूस ने 21 अप्रैल, 2004 को सुरक्षा परिषद् में यह कहकर वीटो कर दिया कि प्रस्ताव दोनों सम्बन्ध पक्षों की सहमति से ही लाया जाना चाहिए। साइप्रस यूरोपीय संघ में 1 मई, 2004 को शामिल हो गया। यहां के पाफोस, टूडोस क्षेत्र के चित्रित चर्च और चोइरोकोइटिया को यूनेस्को के विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है।
Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी जनसंख्या
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Cyprus Ki Mudra Kya Hai