फागू चौहान कहां के राज्यपाल है?

(A) मध्य प्रदेश
(B) गुजरात
(C) बिहार
(D) महाराष्ट्र

Question Asked : Junior Judicial Assistant Group-C Examination 2018

Answer : बिहार (Bihar)

फागू चौहान Fagu Chauhan बिहार के राज्यपाल है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 20 जुलाई 2019 को बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन की जगह उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा के विधायक फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया। फागू चौहान का जन्म आजमगढ़ के शेखपुरा में एक जनवरी, 1948 को हुआ था। उनके पिता का नाम खरपत्तु चौहान था। उनके तीन लड़के और चार लड़कियां हैं। पिछड़ी जाति से आनेवाले फागू चौहान वर्ष 1985 में पहली बार दलित किसान मजदूर पार्टी से घोसी विधानसभा से विधायक बने और यहीं से शुरू हुई उनकी राजनीतिक यात्रा। दो बार भाजपा का दामन थाम कर विधानसभा पहुंचने वाले फागू चौहान ने बाद में पार्टी छोड़ दी और बसपा में शामिल हो गए। इसके बाद भी अपने विधानसभा क्षेत्र में उनकी जीत की कारवां नहीं रूका।

उत्तर प्रदेश भाजपा में पिछड़ी जाति का बड़ा चेहरा होने के कारण उन्हें उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का चेयरमैन भी बनाया गया। इसके अलावा 1997 में वो कल्याण सिंह के मंत्रिमंडल के सदस्य भी रह चुके हैं। फागू चौहान 2002 में बसपा और भाजपा के सहयोग से बनी सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। साल 2007 के बसपा की सरकार में वो बेदाग छवि के साथ राजस्व मंत्रालय भी संभाल चुके हैं।
Tags : करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी बिहार बिहार प्रश्नोत्तरी भारत के राज्यपाल राज्यपाल
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Fagu Chauhan Kaha Ke Rajyapal Hai