FM रेडियो की शुरुआत कब हुई?

(A) 15 सितंबर 1959
(B) 23 जुलाई, 1977
(C) 25 सितंबर 1960
(D) 1 नवंबर, 1967

Answer : 23 जुलाई, 1977

Explanation : भारत में FM रेडियो की शुरुआत 23 जुलाई, 1977 को चेन्नई में हुई। 1947 में मात्र 6 रेडियो केंद्रों एवं 18 ट्रांसमीटर से सेवा शुरू करने वाली इस सेवा के मार्च 2018 तक 2,469 रेडियो केंद्र और 662 ट्रांसमीटर कार्यरत हैं। आकाशवाणी की विविध भारती नामक मनोरंजन चैनल 3 अक्टूबर, 1957 को शुरू हुआ था जिस पर 1 नवंबर, 1967 से विज्ञापन प्रसारित होने लगे। 1 अप्रैल, 1976 को दूरदर्शन को आकाशवाणी से पृथक् कर दिया गया। आज रेडियो देश की 121 करोड़ संपूर्ण जनसंख्या (2011 आंकड़े) पर अपनी पकड़ बना चुका है। बता दे कि भारत में दूरदर्शन की शुरुआत 15 सितंबर 1959 में दिल्ली में हुई थी। विश्व में पहली बार एफएम का प्रसारण 11 जून 1935 को एडविन आर्मस्ट्रांग ने किया था।
Tags : भारत का भूगोल भूगोल प्रश्नोत्तरी
Related Questions
Web Title : Fm Radio Ki Shuruaat Kab Hui