74वें गणतंत्र दिवस 2023 के मुख्य अतिथि कौन थे?

(A) जायर बोल्सनारो
(B) अब्देल फतेह अल-सिसि
(C) सुकर्णो
(D) जो बाइडन

Answer : अब्देल फतेह अल-सिसि

Explanation : 74वें गणतंत्र दिवस 2023 के मुख्य अतिथि मिस्र (Egypt) के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी (Abdel Fattah El-Sisi) थे। राष्ट्रपति सिसी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने वाले मिस्र के पहले राष्ट्रपति हैं। इसके पहले सिसी ने अक्टूबर 2015 में तीसरे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए और सितंबर 2016 में राजकीय यात्रा पर भारत का दौरा किया था। बता दे कि अब्दुल फतह अल सीसी का जन्म 19 नवंबर 1954 को काहिरा के गामलेया क्षेत्र में हुआ था। राजनीति में उतरने के बाद से ही उनकी गिनती मिस्र के एक प्रभावशाली नेता के तौर पर होने लगी थी।

अब्देल फतह अल-सिसी राष्ट्रपति बनने से पहले मिस्र के सेना प्रमुख थे, जिन्होंने जुलाई 2013 में राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को अपदस्थ कर दिया था। इसके एक साल बाद 2014 में वे खुद मिस्र के राष्ट्रपति बने थे। साल 2018 में उन्होंने दोबारा सत्ता हासिल कर ली। इससे पहले 2013 और 2014 में वह मिस्र के डिप्टी प्रधानमंत्री के रूप में काम कर चुके थे। 2012-13 में मिस्र के रक्षामंत्री थे। अब्दुल फतह अल सीसी ने साल 1977 में मिस्र की मिलिस्ट्री एकेडमी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी और सेना में शामिल हो गए थे। उन्होंने ब्रिटेन के स्टाफ कॉलेज में पढ़ाई की है। साल 2005 में उन्होंने पेंसिल्वेनिया के आर्मी कॉलेज से मास्टर डिग्री भी हासिल की है।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ganatantra Divas 2023 Ke Mukhya Atithi Kaun The