32वां जीडी बिड़ला पुरस्कार 2022 के विजेता कौन है?

(A) प्रोफेसर नारायण प्रधान
(B) प्रोफेसर नीलेश मेहता
(C) प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती
(D) प्रोफेसर ओम प्रकाश शर्मा

Answer : प्रोफेसर नीलेश मेहता

Explanation : 32वें जीडी बिड़ला पुरस्कार 2022 के विजेता प्रोफेसर नीलेश बी. मेहता है। वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए दिया जाने वाला घनश्यामदास बिड़ला पुरस्कार वर्ष 2022 के लिए प्रोफेसर नीलेश बी. मेहता को देने की घोषणा 4 जनवरी 2022 को की गई। पुरस्कार के रूप में पांच लाख रुपये दिए जाते हैं। प्रोफेसर मेहता बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस,के इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत हैं। उन्हें वॉयरलेस कम्युनिकेशन्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

वर्ष 1991 में केके बिरला फाउंडेशन ने भारत में रहकर अनुसंधान कर रहे 50 वर्ष या उससे कम आयु के भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा को पहचानने और सम्मानित करने के लिए घनश्यामदास बिड़ला पुरस्कार की स्थापना की थी। देश में वैज्ञानिकों को सम्मानित करने वाली कई योजनाएं हैं पर आयु संबंधी इस विशेष व्यवस्था को वैज्ञानिकों ने बहुत सराहा है और इसीलिए यह एक विशिष्ट पुरस्कार बन गया है। बता दे कि 30वां जीडी बिड़ला पुरस्कार 2020 प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती को और 31वां जीडी बिड़ला पुरस्कार 2021 प्रोफेसर नारायण प्रधान को प्रदान किया गया था।
Tags : पुरस्कार और सम्मान
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gd Birla Puraskar 2022 Ke Vijeta Kaun Hai