भारत में जीडी बिड़ला पुरस्कार किस वर्ष शुरू हुआ था?

(A) वर्ष 1990 में
(B) वर्ष 1991 में
(C) वर्ष 1995 में
(D) वर्ष 1999 में

Answer : वर्ष 1991 में

Explanation : भारत में जीडी बिड़ला पुरस्कार वर्ष 1991 में शुरू हुआ था। केके बिरला फाउंडेशन ने भारत में रहकर अनुसंधान कर रहे 50 वर्ष या उससे कम आयु के भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा को पहचानने और सम्मानित करने के लिए घनश्यामदास बिड़ला पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1991 में की थी। इस पुरस्कार के तहत 5 लाख रुपए नकद और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। प्राप्तकर्ता का चयन एक चयन बोर्ड द्वारा किया जाता है। देश में वैज्ञानिकों को सम्मानित करने वाली कई योजनाएं हैं पर आयु संबंधी इस विशेष व्यवस्था को वैज्ञानिकों ने बहुत सराहा है और इसीलिए यह एक विशिष्ट पुरस्कार बन गया है। बता दे कि बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, के इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत प्रोफेसर नीलेश बी. मेहता को जीडी बिड़ला पुरस्कार 2022 प्रदान किया गया हैं। वही 30वां जीडी बिड़ला पुरस्कार 2020 प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती को और 31वां जीडी बिड़ला पुरस्कार 2021 प्रोफेसर नारायण प्रधान को प्रदान किया गया था।
Tags : पुरस्कार और सम्मान
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Mein Gd Birla Puraskar Kis Varsh Shuru Hua Tha