गोखुर या चाप Oxbow झील कहाँ पाई जाती है?

(A) पहाड़ी क्षेत्रों में
(B) समुद्र के किनारे
(C) समतल मैदानी भागों में
(D) गहरी नदी के किनारे

Answer : समतल मैदानी भागों में

Explanation : गोखुर या चाप Oxbow झील समतल मैदानी भागों में पाई जाती है। नदी मार्ग में, अन्ततः जब निक्षेपण से जीर्ण विसर्प (ओल्ड मिएण्डर) अवरुद्ध हो जाता है, तो चाप झील या गोखुर झील का निर्माण होता है। इस प्रकार की आकृति का निर्माण समतल मैदानी भागों में होता है। मैदानी भागों में नदी की धारा दाएं-बाएँ मुड़ती हुई प्रवाहित होती है तथा विसर्प बनाती है। ये विसर्प एस (S) आकार के होते हैं। नदियों का ऐसा विसर्पण अधिक अवसाद के कारण होता है। आगे बढ़ने के दौरान नदियाँ अपरदन के साथ-साथ बड़े-बड़े अवसादों का किनारों पर निक्षेपण भी करती है, जिससे किनारे पर बाँधनुमा आकृति का निर्माण हो जाता है, इसे प्राकृतिक तटबन्ध कहते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में नदी तल में जल भंवर के साथ छोटे चट्टानी टुकड़े वृत्ताकार रूप में तेजी से घूमते हैं, जिन्हें जलज गर्तिका कहते हैं। ये आपस में मिलकर गहरी नदी-घाटी का निर्माण करते हैं। नदी या समुद्र के किनारे की नम और उपजाऊ भूमि को कछार कहते हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gokhur Ya Chap Oxbow Jheel Kaha Payi Jati Hai