गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2021 के विजेता कौन है?

(A) राजेंद्र सिंह
(B) मैदा बिलाल
(C) डॉ. विदेश्वर पाठक
(D) हीरा ठाकुर

Answer : मैदा बिलाल

Explanation : गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2021 के विजेता मैदा बिलाल है। नदी बचाने के लिए बोस्निया की मैदा बिलाल को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस पुरस्कार को ग्रीन नोबेल भी कहा जाता है। यह वर्ष 1989 में अमेरिकी परोपकारी (Philanthropists) रिचर्ड और रोडा गोल्डमैन द्वारा स्थापित एक वार्षिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार गोल्डमैन पर्यावरण फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है।

मैदा बिलाल के अलावा पांच अन्य पर्यावरण कार्यकर्ताओं को यह पुरस्कार मिला है। बोस्निया की क्रुसिका नदी 150,000 लोगों के लिए मुख्य जल स्रोत है। 2016 में स्थानीय नगरपालिका ने स्थानीय समुदायों को सूचित किए बिना नदी के किनारे दो छोटे जल विद्युत संयंत्रों के निर्माण की अनुमति दे दी। अगस्त 2017 में 40 वर्षीय मैदा बिलाल ने इसी का विरोध शुरू किया। मैदा की पिटाई भी की गई। उसके 70 वर्षीय पिता को भी गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। गांव की 300 महिलाओं, पुरुष संग नदी पर प्रस्तावित लघु जल विद्युत संयंत्र को नहीं बनने देने के लिए बिलाल ने 500 दिनों तक पहरा दिया। मैदा एको बिस्ट्रो नागरिक संघ की सह-संस्थापक व अध्यक्ष हैं। 15 जून को ऑनलाइन आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कार समिति ने मैदा के कामों को सराहा।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Goldman Paryavaran Puraskar 2021