ग्रहों की गति का नियम किसने प्रतिपादित किया?

Law of Motion of the Planets

(A) केप्लर
(B) गैलीलियो
(C) न्यूटन
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer : जोहैनीज़ केपलर (Johannes Kepler)

ग्रहों की गति का नियम जोहैनीज़ केपलर (Johannes Kepler) ने प्रतिपादित किया। इन्होंने ज्योतिष गणित पर 1609 ई. में 'दा मोटिबुस स्टेलाए मार्टिस' (De Motibus Stellae martis) और 1619 ई. में 'दा हार्मोनिस मुंडी' (De Harmonis mundi) में अपने प्रबंधों को प्रकाशित कराया। इसी में इन्होंने ग्रहगति के नियमों का प्रतिपादन किया था। केपलर का जन्म 21 दिसम्बर 1571 को जर्मनी के स्टट्गार्ट नामक नगर के निकट बाइल-डेर-स्टाड्स स्थान पर हुआ था। इन्होंने टिबिंगैन विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 1584 ई. में ऑस्ट्रिया के ग्रेट्ज विश्वविद्यालय में इन्हें प्राध्यापक की जगह मिल गई। ये जर्मन सम्राट् रूडॉल्फ द्वितीय, के राजगणितज्ञ टाइको ब्राए के सहायक के रूप में 1601 ई. में नियुक्त हुए और ब्राए की मृत्यु के बाद ये राजगणितज्ञ बने।
Tags : भौतिक विज्ञान भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी विज्ञान प्रश्नोत्तरी सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, RRB, NTC Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Graho Ki Gati Ka Niyam Kisne Pratipadit Kiya