होलाष्टक 2022 में कब से है?

Answer : 17 मार्च 2022 (गुरुवार)

होलाष्टक वर्ष 2022 में 17 मार्च (गुरुवार) से है। उमंग व उल्लास से भरी होली से पहले दिन होलिका का दहन किया जाता है। हिंदू ज्योतिष शास्त्र में होली से आठ दिन पूर्व शुभ कार्यों के करने की मनाही होती है। होली से पूर्व के इन आठ दिनों को होलाष्टक कहा जाता है। होलाष्टक में भले ही शुभ कार्यों के करने की मनाही है लेकिन इन दिनों में अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना कर सकते हैं। व्रत उपवास करने से भी आपको पुण्य फल मिलते हैं। इन दिनों में धर्म कर्म के कार्य, वस्त्र, अनाज व अपनी इच्छा व सामर्थ्य के अनुसार जरुरतमंदों को धन का दान करने से भी आपको लाभ मिल सकता है।
Tags : कब है
Related Questions
Web Title : Holashtak Kab Se Hai