आईएईए (IAEA) के अध्यक्ष कौन है?

(A) युकिया अमानो
(B) फ्रांस्वा ओलांद
(C) राफेल मारियानो ग्रॉसी
(D) तुजिको काशिदो

Answer : राफेल मारियानो ग्रॉसी (Rafael Mariano Grossi)

Explanation : आईएईए (IAEA) के अध्यक्ष राफेल मारियानो ग्रॉसी है। 30 अक्टूबर, 2019 को अर्जेंटीना के राफेल मारियानो ग्रॉसी (Rafael Mariano Grossi) आईएईए बोर्ड द्वारा अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एंजेंसी (IAEA) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया। आईएईए की सामान्य सभा द्वारा मंजूरी मिलने पर वह इस एजेंसी के 6वें महानिदेशक होंगे। इस पद पर उनका 4 वर्षों का कार्यकाल 3 दिसंबर, 2019 से प्रारंभ होगा। इस पद पर वह जापान के युकिया अमानो का स्थान लेंगे, जिनका 18 जुलाई, 2019 को निधन हो गया था। आपको बता दे कि यह एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जिसका उद्देश्य विश्व में परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना है। इसका गठन 29 जुलाई, 1957 को हुआ था और इसका मुख्यालय वियना (ऑस्ट्रिया) में है।
Tags : कौन क्या है महानिदेशक
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Iaea Ke Adhyaksh Kaun Hai