इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय की स्थापना कब हुई?

(A) 12 अप्रैल 1997
(B) 21 मार्च 1977
(C) 22 मई 1976
(D) 21 मार्च 1997

Question Asked : MP PSC 1999

Answer : 21 मार्च 1977

Explanation : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय की स्थापना 21 मार्च 1977 हुई। इसका शुभारंभ भागलपुर हाउस नई दिल्ली में हुआ था। जबकि भोपाल में इसका शुभारंभ 1979 को हुआ। संग्रहालय में भारत भर से आदिवासी और लोक कलाओं का एक विशाल और दुर्लभ संग्रह है। यह देश का पहला ओपन एयर म्यूजियम है। 200 एकड़ में फैला यह एशिया का सबसे बड़ा म्यूजियम है। इसका रखरखाव लोक और जनजातीय समुदायों द्वारा किया जाता है। यह जीवित संस्कृति को संरक्षित, संग्रहित कर रहा है। जिस जगह पर मानव संग्रहालय बना है, वहां तीन हजार साल पुराने शैल चित्र भी हैं। ऐसा माना जाता है कि तीन हजार साल पहले वहां स्थित गुफाओं में कुछ लोग रहते थे। संग्रहालय के पुस्तकालय में ऑडियो-विजुअल संग्रह, कम्प्यूटरीकृत प्रलेखन प्रणाली है। यह संग्रहालय गर्मियों के दौरान सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है। सर्दियों के दौरान 6 बजे तक खुला रहता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Indira Gandhi Rashtriya Manav Sangrahalaya Ki Sthapna Kab Hui