जलदीप योजना मध्य प्रदेश में किस जलाशय से शुरू हुई?

(A) इंदिरा सागर
(B) गांधी सागर
(C) बाण सागर
(D) यशवंत सागर

Answer : इंदिरा सागर

Explanation : जलदीप योजना मध्य प्रदेश शासन ने इंदिरा सागर जलाशय से प्रारंभ की। यह जलाशय खंडवा जिले के पुनासा में नर्मदा नदी पर निर्मित बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना इन्दिरा सागर में मछुआरों को मछली पालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरु की गयी। इस योजना में मध्य प्रदेश के मत्स्य महासंघ को नोडल एजेन्सी के रूप में चिन्हित किया गया है। इसमें जलाशयों के टापुओं और इसके परिधि में निवास कर रहे मछुआरों का इसके माध्यम से विकास करना है। गाँधी सागर, यह बाँध मध्य प्रदेश के मन्दसौर जिले में चंबल नदी पर बनाया गया है। बाण सागर, यह जलाशय मध्य प्रदेश के शहडील जिले में सोन नदी पर निर्मित बाँध पर बना है। यशवन्त सागर, मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में गंभीर नदी पर निर्मित बाँध है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Jaldeep Yojana Madhya Pradesh Mein Kis Jalashay Se Shuru Hui